By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Doon MailDoon MailDoon Mail
Notification Show More
Font ResizerAa
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Reading: प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू
Share
Font ResizerAa
Doon MailDoon Mail
Search
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Doon Mail > Blog > शिक्षा > प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू
शिक्षा

प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू

Gaurav Mishra
Last updated: June 2, 2026 1:23 pm
Gaurav Mishra
Published: June 2, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली,02 जून, 2026ः भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह एक प्रमुख राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, प्रयोगशालाओं, अनुसंधान संस्थानों और उद्योगों से भारतीय मूल के प्रतिभाशाली अनुसंधानकर्ताओं, वैज्ञानिकों, प्रौद्योगिकीविदों और पेशेवरों को देशभर के प्रमुख सरकारी उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई), राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों की ओर आकर्षित करना है।

यह योजना वैश्विक भारतीय प्रतिभाओं को भारत के तेजी से विस्तारित हो रहे अनुसंधान, विकास, नवाचार और प्रौद्योगिकी इकोसिस्‍टम से जोड़ेगी, जो राष्ट्रीय प्राथमिकता के 13 विषयगत क्षेत्रों में फैली हुई है, जिनमें शामिल हैं:

  1. उन्नत कंप्यूटिंग (एआई, क्वांटम कंप्यूटिंग और सुपरकंप्यूटिंग)
  2. सेमीकंडक्‍टर
  3. ऊर्जा, स्थिरता और जलवायु परिवर्तन
  4. साइबर सुरक्षा
  5. स्वास्थ्य सेवा एवं चिकित्सा प्रौद्योगिकी
  6. जैव प्रौद्योगिकी
  7. उन्नत सामग्री और महत्वपूर्ण खनिज
  8. अंतरिक्ष और रक्षा
  9. अगली पीढ़ी के संचार
  10. विनिर्माण और उद्योग 4.0
  11. कृषि एवं खाद्य प्रौद्योगिकी
  12. नीली अर्थव्यवस्था
  13. परमाणु ऊर्जा

तीन मुख्य स्तंभों – अग्रणी संस्थान, मेजबान संस्थान और पीएमआरसी फेलो पर आधारित यह योजना, मिशन के अनुरूप, राष्ट्रीय स्तर पर प्रासंगिक और प्रभावोन्मुखी अनुसंधान सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है। भागीदार संस्थानों और फेलो का चयन भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार की अध्यक्षता वाली एक सशक्त समिति द्वारा पर्यवेक्षित एक कठोर प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।

पीएमआरसी फेलो को फेलोशिप और अनुसंधान अनुदान सहायता, प्रयोगशालाओं और अनुसंधान इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर तक पहुंच और भारत में अग्रणी सरकारी संस्थानों के साथ काम करने के अवसर प्राप्त होंगे।

इस योजना के अंतर्गत मेजबान संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, विश्व स्तर पर निपुण अनुसंधानकर्ताओं और पेशेवरों के साथ जुड़ाव और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विस्तारित अनुसंधान और नवाचार से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से लाभ होगा।

यह योजना तीन श्रेणियों के तहत जुड़ाव के अवसर प्रदान करती है, जिनमें प्रारंभिक करियर के अनुसंधानकर्ताओं के लिए यंग रिसर्च फेलो, अनुभवी अनुसंधानकर्ताओं के लिए सीनियर रिसर्च फेलो और विश्व स्तर पर ख्यातिप्राप्त अनुसंधान क्षेत्र के दिग्‍गजों के लिए रिसर्च चेयर शामिल हैं।

पीएमआरसी योजना के अंतर्गत पात्र फेलो में भारतीय मूल के प्रख्यात अनुसंधानकर्ता, वैज्ञानिक और पेशेवर शामिल हैं, जिनमें विदेश में कार्यरत भारतीय नागरिक, ओसीआई कार्डधारक और भारतीय मूल के व्यक्ति शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले अग्रणी वैश्विक संस्थानों और उद्योगों के प्रख्यात भारतीय मूल के अनुसंधानकर्ताओं और पेशेवरों को आकर्षित करना है।

पात्र मेजबान संस्थानों में एनआईआरएफ की समग्र या इंजीनियरिंग श्रेणियों में शीर्ष 100 में या एनआईआरएफ अनुसंधान श्रेणी में शीर्ष 50 में स्थान पाने वाले सरकारी उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं, साथ ही विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी), भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) एवं वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) जैसी एजेंसियों के तहत शीर्ष राष्ट्रीय प्रयोगशालाएं और अनुसंधान संस्थान भी शामिल हैं।

विभिन्न विषयगत क्षेत्रों में कार्यान्वयन को समर्थन देने के लिए, सात (07) प्रमुख संस्थानों को अग्रणी संस्थानों के रूप में चिन्हित किया गया है:

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटी दिल्ली)
  2. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (आईआईटी बॉम्बे)
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास)
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर)
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (आईआईटी हैदराबाद)
  6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (इंडियन स्कूल ऑफ माइंस) धनबाद [आईआईटी (आईएसएम) धनबाद]
  7. भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु (आईआईएससी बेंगलुरु)

फेलो और मेजबान संस्थानों के आवेदन की प्रक्रिया 1 जून, 2026 से पीएमआरसी पोर्टल पर शुरू की गई है।

विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रिया के लिए,
https://pmrc.education.gov.in पर देखें।

भारत के अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के नए अध्याय का हिस्सा बनें। आत्मनिर्भर और विकसित भारत की ओर भारत की यात्रा में शामिल हों।- स्रोतः पीआईबी

You Might Also Like

जून माह के अंत तक शिक्षकों व कार्मिकों के अटैचमेंट होंगे समाप्त, मिड डे मील में हेराफेरी की जांच के आदेश
भारतीय मत्स्य क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन का असर: श्री विजय पुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
स्विफ्ट लैब में टैबलेट पर अंगुलियां फेराते ही खिले बच्चों के चेहरे, जीआईसी श्रीनगर में अटल टिंकरिंग लैब खुली
ICAR-IISWC में जलागम प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, देशभर से जुटे छात्र
सहारनपुर के मंडुवाला में “खेत बचाओ अभियान”: कृषक जागरूकता कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने दिया जैविक खाद और डीकंपोजर का प्रशिक्षण
TAGGED:global Indian scientistsMinistry of Education research fellowshipNational Institutional Ranking Framework top HEIsPrime Minister Research Chair portal
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Previous Article NMCG-WII Paryavaran Champion Award 2026: साइंस और सोसाइटी के समन्वय से ही मजबूत होगा इको सिस्टम
Next Article चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम का सख्त निर्देश, किसी स्तर पर न हो लापरवाही
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक

Gaurav Mishra
Gaurav Mishra
June 19, 2026
Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट
देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
देहरादून में खेत बचाओ अभियान, फसलों और सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर
देहरादून का ‘बीहड़’ जैसा इलाका: व्यवस्था की बेरुखी पर ग्राउंड रिपोर्ट
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, देहरादून जिला प्रशासन की पहल
वैज्ञानिकों ने कैंचीवाला में किसानों को बताया, कैसे स्वस्थ रहेगी खेत की मिट्टी 
देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा
भारतीय मत्स्य क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन का असर: श्री विजय पुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो

About US

Providing the latest updates from the hills to the plains, Doon Mail delivers trusted, real-time news for all Uttarakhand.

Quick Links

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • वीडियो
Doon MailDoon Mail
Follow US
© Doon Mail. All Rights Reserved | Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?