By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Doon MailDoon MailDoon Mail
Notification Show More
Font ResizerAa
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Reading: चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम का सख्त निर्देश, किसी स्तर पर न हो लापरवाही
Share
Font ResizerAa
Doon MailDoon Mail
Search
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Doon Mail > Blog > उत्तराखंड > चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम का सख्त निर्देश, किसी स्तर पर न हो लापरवाही
उत्तराखंडपर्यटन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर डीएम का सख्त निर्देश, किसी स्तर पर न हो लापरवाही

Gaurav Mishra
Last updated: June 3, 2026 1:37 pm
Gaurav Mishra
Published: June 3, 2026
Share
SHARE
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी पर जोर
  • प्रमुख पड़ावों पर प्रशासनिक निगरानी बढ़ेगी, यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
  • सुरक्षित और सुगम चारधाम यात्रा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताः डीएम

देहरादून, 3 जून 2026: जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को मुख्यमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन अपने चरम पर है, ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल उपलब्धता, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन को सर्वाेच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने प्रमुख यात्रा पड़ावों पर उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारी द्वारा संयुक्त निरीक्षण करने, पंजीकरण केंद्रों एवं होल्डिंग एरिया में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, एफएम रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया।

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद केवल आवश्यक वस्तुओं से जुड़े वाहनों का ही आवागमन सुनिश्चित किया जाए, जिससे यात्रा मार्गों पर यातायात का दबाव कम हो सके। उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वच्छ पेयजल, दवाइयों की उपलब्धता, शौचालयों की नियमित सफाई और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, ओवररेटिंग, बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइटों की कार्यशीलता और स्वास्थ्य सेवाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाए ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में यात्रा मार्गों पर प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, आवश्यक वस्तुओं के मूल्य नियंत्रण, पंजीकरण केंद्रों पर भीड़ प्रबंधन, वाहन फिटनेस तथा आरटीओ चेकिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने नगर निगम, एमडीडीए, स्मार्ट सिटी, एफएम रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को समय पर सही जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने भ्रामक एवं फेक वीडियो प्रसारित कर भ्रम फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रमुख पर्यटन स्थलों के प्रभावी प्रचार-प्रसार को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम चारधाम यात्रा सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (वि.रा) केके मिश्रा, एडीएम प्रशासन स्मृता परमार, पुलिस अधीक्षक जया बलूनी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम अपूर्वा सिंह, एसडीम विनोद कुमार, एसडीएम अपूर्वा ढ़ौडियाल, सीएमओ डॉ एमके शर्मा सहित चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

भूमिगत विद्युत परियोजनाओं पर प्रशासन का क[] रूख, पुराने कार्य पहले पूरा करें, फिर नए को मंजूरी
देहरादून का ‘बीहड़’ जैसा इलाका: व्यवस्था की बेरुखी पर ग्राउंड रिपोर्ट
डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
भूसे की बढ़ती कीमतों से देहरादून में डेयरी और गौशाला संचालकों के सामने आर्थिक संकट
जनता दरबार में 201 शिकायतों पर त्वरित सुनवाई
TAGGED:Char Dham Yatra Security MeasuresChardham Health FacilitiesChardham Traffic ManagementChardham Yatra 2026Dehradun DM Dr Ashish ChauhanPilgrim Safety UttarakhandUttarakhand Tourism Update
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Previous Article प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर (पीएमआरसी) योजना 2026 के लिए आवेदन शुरू
Next Article ICAR-IISWC में जलागम प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, देशभर से जुटे छात्र
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक

Gaurav Mishra
Gaurav Mishra
June 19, 2026
Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट
देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
देहरादून में खेत बचाओ अभियान, फसलों और सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर
देहरादून का ‘बीहड़’ जैसा इलाका: व्यवस्था की बेरुखी पर ग्राउंड रिपोर्ट
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, देहरादून जिला प्रशासन की पहल
वैज्ञानिकों ने कैंचीवाला में किसानों को बताया, कैसे स्वस्थ रहेगी खेत की मिट्टी 
देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा
भारतीय मत्स्य क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन का असर: श्री विजय पुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो

About US

Providing the latest updates from the hills to the plains, Doon Mail delivers trusted, real-time news for all Uttarakhand.

Quick Links

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • वीडियो
Doon MailDoon Mail
Follow US
© Doon Mail. All Rights Reserved | Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?