By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Doon MailDoon MailDoon Mail
Notification Show More
Font ResizerAa
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Reading: देहरादून के कुड़ियाल गांव में “खेत बचाओ अभियान” का आगाज, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती की जानकारी
Share
Font ResizerAa
Doon MailDoon Mail
Search
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Doon Mail > Blog > उत्तराखंड > देहरादून के कुड़ियाल गांव में “खेत बचाओ अभियान” का आगाज, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती की जानकारी
उत्तराखंड

देहरादून के कुड़ियाल गांव में “खेत बचाओ अभियान” का आगाज, वैज्ञानिकों ने दिए उन्नत खेती की जानकारी

Gaurav Mishra
Last updated: June 4, 2026 12:56 pm
Gaurav Mishra
Published: June 4, 2026
Share
SHARE

देहरादून, 4 जून 2026। देहरादून जनपद के रायपुर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कुड़ियाल गांव में देशव्यापी “खेत बचाओ अभियान” के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि और ट्टी की सेहत को सुधारने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह राष्ट्रव्यापी अभियान 1 जून से 30 जून तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आधुनिक व वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया।

भविष्य की खेती को सुरक्षित रखना समय की मांग: डॉ. किरण पंत
कृषि विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. किरण पंत ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, अगर हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी जमीनों को उपजाऊ बनाए रखना है, तो आज से ही जागरूक होना होगा। ‘खेत बचाओ अभियान’ का मुख्य उद्देश्य ही भविष्य की खेती को सुरक्षित और टिकाऊ बनाना है।

प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक पर जोर: डॉ. बिजेता
डॉ. बिजेता ने किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती (Natural Farming) को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने समझाया कि संतुलित मात्रा में उर्वरकों (खाद) का उपयोग करने से न सिर्फ खेती की लागत कम होती है, बल्कि पर्यावरण और इंसानी सेहत को भी नुकसान नहीं पहुंचता। इस अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके माध्यम से किसानों को एक ऐसा मंच दिया जा रहा है, जहां उन्हें समय पर सही सलाह मिल सकेगी। इस पहल के तहत किसानों को निम्नलिखित तीन मुख्य बिंदुओं पर केंद्रित किया जा रहा है:

1. मौसम आधारित सलाह: बदलते मौसम और बेमौसम बारिश की मार से फसलों को कैसे बचाया जाए।
2. मिट्टी की जांच (Soil Health): मिट्टी की सेहत के अनुसार ही फसलों और खादों का चयन करना।
3. बाजार की मांग: बाजार में किस समय किस फसल की मांग अधिक है, ताकि किसानों को उनके उत्पाद का सही मूल्य (MSP व उचित दाम) मिल सके।

कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इन सटीक जानकारियों से न केवल फसलों के उत्पादन में भारी वृद्धि होगी, बल्कि गुणवत्ता सुधरने से किसानों की उत्पादकता और आय दोनों का ग्राफ तेजी से ऊपर जाएगा।

किसानों ने लिया नई तकनीक अपनाने का संकल्प 
कुड़ियाल गांव और आसपास के क्षेत्रों से आए किसानों ने वैज्ञानिकों से अपनी समस्याओं के समाधान भी पाए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी किसानों ने उत्साहपूर्वक इस अभियान की सराहना की और नई एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों को अपने खेतों में लागू करने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

You Might Also Like

राष्ट्रहित और लोककल्याण ही पत्रकारिता का मूल आधार: शिव प्रकाश
ICAR-IISWC में जलागम प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, देशभर से जुटे छात्र
बढ़ते पारे और हीट वेव को लेकर एनएचएम ने एडवायजरी जारी कर जिलों को अलर्ट किया
भूसे की बढ़ती कीमतों से देहरादून में डेयरी और गौशाला संचालकों के सामने आर्थिक संकट
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, देहरादून जिला प्रशासन की पहल
TAGGED:Dehradun agriculture newsDr Kiran Pant agriculture scientistKhet Bachao Abhiyan 2026Krishi Vigyan Kendra DehradunNatural farming UttarakhandRaipur block Kudiyal villageSoil health awareness campUttarakhand farmers training
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Previous Article ICAR-IISWC में जलागम प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, देशभर से जुटे छात्र
Next Article भूसे की बढ़ती कीमतों से देहरादून में डेयरी और गौशाला संचालकों के सामने आर्थिक संकट
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक

Gaurav Mishra
Gaurav Mishra
June 19, 2026
Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट
देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
देहरादून में खेत बचाओ अभियान, फसलों और सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर
देहरादून का ‘बीहड़’ जैसा इलाका: व्यवस्था की बेरुखी पर ग्राउंड रिपोर्ट
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, देहरादून जिला प्रशासन की पहल
वैज्ञानिकों ने कैंचीवाला में किसानों को बताया, कैसे स्वस्थ रहेगी खेत की मिट्टी 
देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा
भारतीय मत्स्य क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन का असर: श्री विजय पुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो

About US

Providing the latest updates from the hills to the plains, Doon Mail delivers trusted, real-time news for all Uttarakhand.

Quick Links

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • वीडियो
Doon MailDoon Mail
Follow US
© Doon Mail. All Rights Reserved | Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?