By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Doon MailDoon MailDoon Mail
Notification Show More
Font ResizerAa
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Reading: भूमिगत विद्युत परियोजनाओं पर प्रशासन का क[] रूख, पुराने कार्य पहले पूरा करें, फिर नए को मंजूरी
Share
Font ResizerAa
Doon MailDoon Mail
Search
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Doon Mail > Blog > उत्तराखंड > भूमिगत विद्युत परियोजनाओं पर प्रशासन का क[] रूख, पुराने कार्य पहले पूरा करें, फिर नए को मंजूरी
उत्तराखंड

भूमिगत विद्युत परियोजनाओं पर प्रशासन का क[] रूख, पुराने कार्य पहले पूरा करें, फिर नए को मंजूरी

Gaurav Mishra
Last updated: May 6, 2026 1:30 pm
Gaurav Mishra
Published: May 6, 2026
Share
SHARE

डीएम का निर्देशः संसाधन बढ़ाकर मानकों के साथ जल्द पूरे हों पुराने कार्य

खुदाई के बाद सड़क तुरंत दुरूस्त करें, ब्लैकटॉप में न हो देरीःडीएम

सुरक्षा में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, खुदाई स्थलों पर बैरिकेडिंग और साइनबोर्ड जरूरीः डीएम

परियोजना समन्वय समिति की अहम बैठक, पिटकुल व यूपीसीएल के 13 प्रस्तावों पर निर्णय

देहरादून, 05 मई, 2026ः जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय परियोजना समन्वय समिति की बैठक आयोजित में पिटकुल और यूपीसीएल द्वारा विद्युत लाइनों को भूमिगत करने से संबंधित 13 प्रस्तावों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में चल रहे कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने पर जोर दिया गया, साथ ही नए कार्य हेतु सशर्त स्वीकृति प्रदान की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पूर्व अनुमति के आधार पर सड़कों पर चल रहे कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पर्याप्त संसाधन और डबल शिफ्ट में दिन-रात कार्य कर जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले से चल रहे कार्यों के पूरा होने के बाद ही नए प्रस्तावों को अनुमति दी जाएगी। जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां थर्ड पार्टी निरीक्षण के बाद लोक निर्माण विभाग के साथ संयुक्त सर्वे कर सड़कों का पुनः ब्लैकटॉप सुनिश्चित किया जाए।

यूपीसीएल के लॉट-1 के अंतर्गत पांच कार्य प्रस्तावित हैं, जिनमें से तीन कार्य प्रगति पर हैं। इनमें रायपुर कर्जन रोड (सुशील टॉवर से एमडीडीए कॉलोनी), कैनाल रोड (लोटस तिराहा से साकेत कॉलोनी) तथा मॉडर्न कॉलोनी से धर्मपुर चौक-आराघर सबस्टेशन-लक्ष्मी चौक तक केबल भूमिगत करने का कार्य शामिल है। वहीं, मॉडर्न कॉलोनी से परेड ग्राउंड तथा परेड ग्राउंड सब स्टेशन से रायपुर रोड कैनाल ब्रिज तक दो नए कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।

लॉट-2 के अंतर्गत भी पांच कार्य प्रस्तावित हैं। कांवली रोड (ऊर्जा भवन से सहारनपुर चौक) और सहारनपुर रोड (रेलवे स्टेशन से भंडारी बाग) तक के कार्य प्रगति पर हैं। जबकि इंजीनियर एन्क्लेव से निरंजनपुर मंडी, बल्लूपुर चौक से सनर्जी हॉस्पिटल तथा यमुना कॉलोनी से ओएनजीसी चौक तक नए कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।

लॉट-3 के अंतर्गत तीन नए प्रस्ताव रखे गए, जिनमें बद्रीपुर रोड (जोगीवाला चौक से ट्यूलिप फार्म) तक केबल भूमिगत करने के प्रस्ताव को सशर्त स्वीकृति दी गई। वहीं तकनीकी आख्या प्रस्तुत न होने के कारण पिटकुल के प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी।

जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि अनुमति से अधिक रोड कटिंग, खुदाई अधूरी छोड़ने या सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर प्रशासन जब्ती और मुकदमा दर्ज करने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने निर्देश दिए कि रात्रि में की गई खुदाई का गड्ढा सुबह तक भरना अनिवार्य होगा। साथ ही खुदाई स्थलों पर बैरिकेडिंग और साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य किया गया है। डीएम ने सभी एजेंसियों को पर्याप्त मैनपावर और मशीनरी लगाकर कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी या अव्यवस्था के कारण यदि आमजन को परेशानी हुई, तो संबंधित विभागों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा, बैरिकेडिंग और साइट सुपरविजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

बैठक में एसडीएम कुमकुम जोशी, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता पिटकुल विक्रम गौतम, यूपीसीएल लॉट-1 अधीक्षण अभियंता राहुल जैन, यूपीसीएल लॉट-2 अधीक्षण अभियंता शिक्षा अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता ईडीसी वीके सिंह, अधिशासी अभियंता कैलाश, अरूण कांत सहित समिति के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

जनता दरबार में 201 शिकायतों पर त्वरित सुनवाई
मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक
आईसीसीसीसी सिस्टम से सुरक्षित और सुगम बन रही चारधाम हेली यात्रा: डॉ आशीष चौहान
मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
भीषण गर्मी में बरतें सावधानियां, किसी सहायता के लिए हेल्पलाइन 0135-2726066, 2626066 और व्हाट्सएप 7534826066 पर संपर्क कर सकते हैं
TAGGED:Dehradun Underground Electricity ProjectDM Savin BansalRoad restoration after diggingUnderground cabling in DehradunUPCL and PITCUL Dehradun
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Previous Article हृदय रोगियों को मिलेगी राहत, श्रीनगर बेस अस्पताल में कैथ लैब की शुरुआत 8 मई शुक्रवार से
Next Article ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, सख्त कार्रवाई के निर्देश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
स्वास्थ्य

कृषि विज्ञान केंद्र, देहरादून की एडवायजरी: बरसात के मौसम में फलों और सब्जियों को सड़ने से कैसे बचाएं?

Gaurav Mishra
Gaurav Mishra
July 7, 2026
मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक
Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट
देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
देहरादून में खेत बचाओ अभियान, फसलों और सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर
देहरादून का ‘बीहड़’ जैसा इलाका: व्यवस्था की बेरुखी पर ग्राउंड रिपोर्ट
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, देहरादून जिला प्रशासन की पहल
वैज्ञानिकों ने कैंचीवाला में किसानों को बताया, कैसे स्वस्थ रहेगी खेत की मिट्टी 
देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो

About US

Providing the latest updates from the hills to the plains, Doon Mail delivers trusted, real-time news for all Uttarakhand.

Quick Links

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • वीडियो
Doon MailDoon Mail
Follow US
© Doon Mail. All Rights Reserved | Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?