By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Doon MailDoon MailDoon Mail
Notification Show More
Font ResizerAa
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Reading: हृदय रोगियों को मिलेगी राहत, श्रीनगर बेस अस्पताल में कैथ लैब की शुरुआत 8 मई शुक्रवार से
Share
Font ResizerAa
Doon MailDoon Mail
Search
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Doon Mail > Blog > उत्तराखंड > हृदय रोगियों को मिलेगी राहत, श्रीनगर बेस अस्पताल में कैथ लैब की शुरुआत 8 मई शुक्रवार से
उत्तराखंडस्वास्थ्य

हृदय रोगियों को मिलेगी राहत, श्रीनगर बेस अस्पताल में कैथ लैब की शुरुआत 8 मई शुक्रवार से

Gaurav Mishra
Last updated: May 5, 2026 2:03 pm
Gaurav Mishra
Published: May 5, 2026
Share
SHARE

श्रीनगर गढ़वाल, 05 मई, 2026ः राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस चिकित्सालय में लंबे समय से प्रतीक्षित कैथ लैब अब शुरू होने जा रही है। आठ मई 2026 (शुक्रवार) से इस अत्याधुनिक सुविधा का संचालन शुरू होगा, जिसके साथ ही अस्पताल में हृदय रोग से जुड़े ऑपरेशन और जांचें भी शुरू हो जाएंगी। यह कदम गढ़वाल क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

दून अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय 8 मई शुक्रवार और 9 मई शनिवार को बेस अस्पताल में सेवाएं देंगे। इस दौरान ओपीडी में मरीजों की जांच के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के कार्डियक ऑपरेशन भी करेंगे। विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से स्थानीय मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

कैथ लैब के संचालन को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने सभागार में मेडिसिन विभाग, फार्मासिस्ट, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर सभी दवा, ऑपरेशन संबंधित सभी जरूरतों के साथ अन्य व्यवस्थाएं गुरुवार तक पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह सुविधा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा और गंभीर मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

इस नई सुविधा का लाभ केवल स्थानीय निवासियों तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले यात्रियों को भी आपातकालीन हृदय संबंधी उपचार उपलब्ध हो सकेगा। इससे यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।

अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य है कि कैथ लैब पूरी क्षमता के साथ संचालित हो और मरीजों को उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएं बिना देरी के मिल सकें। बैठक में चिकित्साधीक्षक डॉ. राकेश रावत समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी और स्टाफ उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून का ‘बीहड़’ जैसा इलाका: व्यवस्था की बेरुखी पर ग्राउंड रिपोर्ट
भूसे की बढ़ती कीमतों से देहरादून में डेयरी और गौशाला संचालकों के सामने आर्थिक संकट
देहरादून में खेत बचाओ अभियान, फसलों और सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर
मौसम विभाग ने जारी किया उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट, एहतियात बरतने की सलाह
NMCG-WII Paryavaran Champion Award 2026: साइंस और सोसाइटी के समन्वय से ही मजबूत होगा इको सिस्टम
TAGGED:Cardiac Surgery in Srinagar GarhwalChar Dham Yatra Medical Facilities 2026Government Medical College Srinagar Health ServicesSrinagar Garhwal Base Hospital Cath Lab
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Previous Article 30 मई तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी अनिवार्य, “मेरा ई-केवाईसी” ऐप से घर बैठे पूरी करें प्रक्रिया
Next Article भूमिगत विद्युत परियोजनाओं पर प्रशासन का क[] रूख, पुराने कार्य पहले पूरा करें, फिर नए को मंजूरी
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक

Gaurav Mishra
Gaurav Mishra
June 19, 2026
Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट
देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
देहरादून में खेत बचाओ अभियान, फसलों और सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर
देहरादून का ‘बीहड़’ जैसा इलाका: व्यवस्था की बेरुखी पर ग्राउंड रिपोर्ट
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, देहरादून जिला प्रशासन की पहल
वैज्ञानिकों ने कैंचीवाला में किसानों को बताया, कैसे स्वस्थ रहेगी खेत की मिट्टी 
देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा
भारतीय मत्स्य क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन का असर: श्री विजय पुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो

About US

Providing the latest updates from the hills to the plains, Doon Mail delivers trusted, real-time news for all Uttarakhand.

Quick Links

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • वीडियो
Doon MailDoon Mail
Follow US
© Doon Mail. All Rights Reserved | Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?