By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Doon MailDoon MailDoon Mail
Notification Show More
Font ResizerAa
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Reading: राष्ट्रहित और लोककल्याण ही पत्रकारिता का मूल आधार: शिव प्रकाश
Share
Font ResizerAa
Doon MailDoon Mail
Search
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Doon Mail > Blog > उत्तराखंड > राष्ट्रहित और लोककल्याण ही पत्रकारिता का मूल आधार: शिव प्रकाश
उत्तराखंडसामाजिक

राष्ट्रहित और लोककल्याण ही पत्रकारिता का मूल आधार: शिव प्रकाश

Gaurav Mishra
Last updated: May 4, 2026 12:56 pm
Gaurav Mishra
Published: May 3, 2026
Share
SHARE
  • विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकारिता दिवस समारोह का भव्य आयोजन
  • उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकार सम्मानित
  • ‘हिमालय हुंकार’ के विशेषांक ‘हिन्दू जागरण के सौ वर्ष’ का हुआ विमोचन

देहरादून। विश्व संवाद केंद्र, देहरादून द्वारा रविवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में ‘नारद जयंती एवं पत्रकारिता दिवस समारोह’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि देवर्षि नारद विश्व के आदि पत्रकार हैं, जिन्होंने सदैव लोककल्याण को सर्वोपरि रखकर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया। उन्होंने आह्वान किया कि आज की पत्रकारिता को भारतीय दर्शन, परंपरा और नैतिक मूल्यों को सशक्त करने के साथ-साथ राष्ट्रविरोधी नैरेटिव का मजबूती से खंडन करना चाहिए।

Contents
वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान‘हिमालय हुंकार’ के विशेषांक का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान

समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न जिलों के पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में उत्तरकाशी से प्रताप रावत, वरिष्ठ साहित्यकार सोमवारी लाल उनियाल, ईटीवी के ब्यूरो चीफ किरण कांत शर्मा, दैनिक जागरण से आश्विनी त्रिपाठी, रुड़की से नितिन कुमार, न्यूज़ स्टेट हेड संचित शर्मा, थराली प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सती और अमर उजाला के आफताब अजमत सहित अनेक पत्रकार शामिल रहे।

‘हिमालय हुंकार’ के विशेषांक का विमोचन

इस अवसर पर “हिमालय हुंकार” पत्रिका के विशेषांक ‘हिन्दू जागरण के सौ वर्ष’ का विमोचन भी किया गया। पत्रिका के संपादक शाक्त ध्यानी ने विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अंक सामाजिक पुनर्जागरण के इतिहास और भविष्य की चुनौतियों को रेखांकित करता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बिंदल्स बायोटेक के निदेशक अशोक बिंदल्स ने कहा कि सूचना क्रांति के इस युग में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने सम्मानित पत्रकारों को बधाई देते हुए समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी का स्मरण कराया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ हुआ। इस मौके पर प्रान्त प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र, सह प्रान्त प्रचारक चन्द्रशेखर, लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल, प्रान्त प्रचार प्रमुख संजय, विभाग प्रचारक धनंजय, विश्व संवाद केंद्र के अध्यक्ष सुरेन्द्र मित्तल, सचिव राजकुमार टांक और ‘हिमालय हुंकार’ के संपादक रणजीत सिंह ज्याला सहित भारी संख्या में बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


You Might Also Like

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, मानसून से पहले गुणवत्ता जांच पूरी करने के निर्देश
ड्रग्स सप्लाई चेन तोड़ने को एजेंसियां एकजुट, सख्त कार्रवाई के निर्देश
30 मई तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी अनिवार्य, “मेरा ई-केवाईसी” ऐप से घर बैठे पूरी करें प्रक्रिया
हृदय रोगियों को मिलेगी राहत, श्रीनगर बेस अस्पताल में कैथ लैब की शुरुआत 8 मई शुक्रवार से
एम्स ऋषिकेश में कूल्हे की हड्डियों का निशुल्क इलाज
TAGGED:Journalism Day UttarakhandMaharishi Narad AwardsNarad Jayanti CelebrationVishwa Samwad Kendra Dehradun
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Next Article अपनी ही जमा पूंजी के लिए सड़कों पर उतरे अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के खाताधारक, घंटाघर पर प्रदर्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक

Gaurav Mishra
Gaurav Mishra
June 19, 2026
Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट
देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
देहरादून में खेत बचाओ अभियान, फसलों और सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर
देहरादून का ‘बीहड़’ जैसा इलाका: व्यवस्था की बेरुखी पर ग्राउंड रिपोर्ट
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, देहरादून जिला प्रशासन की पहल
वैज्ञानिकों ने कैंचीवाला में किसानों को बताया, कैसे स्वस्थ रहेगी खेत की मिट्टी 
देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा
भारतीय मत्स्य क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन का असर: श्री विजय पुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो

About US

Providing the latest updates from the hills to the plains, Doon Mail delivers trusted, real-time news for all Uttarakhand.

Quick Links

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • वीडियो
Doon MailDoon Mail
Follow US
© Doon Mail. All Rights Reserved | Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?