By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Doon MailDoon MailDoon Mail
Notification Show More
Font ResizerAa
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Reading: Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट
Share
Font ResizerAa
Doon MailDoon Mail
Search
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Doon Mail > Blog > सामाजिक > Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट
सामाजिक

Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट

Gaurav Mishra
Last updated: June 17, 2026 1:03 pm
Gaurav Mishra
Published: June 17, 2026
Share
SHARE

SBM-U के अंतर्गत गाजियाबाद से वैश्विक मंच तक पहुंचा ‘गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण’ का सफर
स्वच्छता के क्षेत्र में अनूठे प्रयासों से स्वच्छ पर्यावरण के साथ मिल रहे आजीविका के साधन

नई दिल्ली, 17 जून, 2026ः शहरी स्वच्छता की परिभाषा अब केवल कूड़ा उठाने तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि उस कूड़े को एक मूल्यवान संसाधन में परिवर्तित करना भी वास्तविक सफलता को दर्शाता है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) के स्वच्छ भारत मिशन-शहरी (SBM-U) 2.0 के तहत ‘कचरा मुक्त शहर’ – (Garbage Free Cities – GFCs) के संकल्प की ओर अग्रसर गाजियाबाद ने एक ऐसी ही मिसाल पेश की है। शहर में सड़कों, डेयरियों और विशेषकर गौशालाओं से निकलने वाले गोबर (Cow Dung) को पुन: उपयोग में लाया जा रहा है। ऐसा गौ-वंश अपशिष्ट जो पहले अक्सर नालियों के जाम होने और गंदगी का मुख्य कारण बनता था, अब वैज्ञानिक पद्धति से प्रबंधित किया जा रहा है और इस पशु अपशिष्ट को ‘प्राकृतिक पेंट’ के रूप में परिवर्तित कर एक नया जीवन दिया जा रहा है।

स्वच्छता की पहल और कचरा प्रबंधन का नया मॉडल : नगर निगम के लिए सबसे बड़ी चुनौती पशुओं के गोबर का सही निपटान करना था, क्योंकि लैंडफिल साइट्स पर लंबे समय तक पड़ा रहने वाला गोबर अन्य कचरे के साथ मिलकर मीथेन जैसी हानिकारक गैसें छोड़ता है, जो पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा हैं। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए निगम ने ‘अपशिष्ट से संपदा’ (Waste to Wealth) का मंत्र अपनाते हुए एक सर्कुलर अर्थव्यवस्था (Circular Economy) का मॉडल पेश किया है। इस प्रक्रिया के तहत, शहर की डेयरियों व गौशालाओं से गायों का गोबर इकट्ठा किया जाता है, जिसे रिफाइनिंग मशीनों के जरिए शोधित कर उसका तरल हिस्सा (अर्क) निकाला जाता है। उच्च तापमान पर प्रोसेसिंग के बाद इससे गंध और बैक्टीरिया को पूरी तरह खत्म कर दिया जाता है और फिर चूना, जस्ता एवं प्राकृतिक गोंद जैसे खनिजों को मिलाकर उच्च गुणवत्ता वाला ‘शीतलता प्रदान करने वाला पेंट’ (Cooling Rooftop Paint) तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट तैयार हो जाता है, जो लैंडफिल पर पड़ने वाले बोझ को सीधे तौर पर कम कर रहा है।

आर्थिक सशक्तीकरण और वास्तविक प्राकृतिक लाभ : यह परियोजना रोजगार और आय का ठोस जरिया भी बन गई है। इस पहल का संचालन महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को अपने क्षेत्र में ही आजीविका के सम्मानजनक अवसर मिल रहे हैं। गौ-वंश अपशिष्ट के रूप में मिलने वाला गोबर जैसा कच्चा माल स्थानीय स्तर पर बहुत कम लागत में उपलब्ध है, इसलिए तैयार पेंट की कीमत बाजार में मिलने वाले रासायनिक पेंट की तुलना में काफी किफायती है। साथ ही, इस प्राकृतिक पेंट के उपयोग से घरों के अंदर का तापमान 3°C से 5°C तक कम रह सकता है, जिससे भीषण गर्मी के दौरान बिजली की बचत होती है और जहरीले रसायनों (Volatile Organic Compounds – VOCs) के खतरे से भी मुक्ति मिलती है। यह पहल एक साथ तीन समस्याओं – गंदगी, शहरी गर्मी (Heat Stress) और रोजगार की कमी का प्रभावी समाधान करती है।

वैश्विक मंच पर गाजियाबाद का गौरव : गाजियाबाद के इस पहल और स्वच्छता के प्रति समर्पण को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक सराहना मिली है। शहर को ‘ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज मेयर्स चैलेंज 2025’ में दुनिया के 630 शहरों में से शीर्ष 24 विजेता शहरों में चुना गया है। मई-अक्टूबर 2025 के बीच ‘संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम’ (UNDP) के सहयोग से सफल परीक्षण (Prototyping) के बाद, अब शहर को इस समाधान को बड़े स्तर पर लागू करने के लिए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 8.4 करोड़ रुपये) की अनुदान राशि मिलेगी। गाजियाबाद यह वैश्विक सम्मान पाने वाला भारत का दूसरा शहर बन गया है। इससे पहले ओडिशा के राउरकेला ने 2021 में सौर ऊर्जा संचालित कोल्ड स्टोरेज (मूंछ मार्केट पहल) के जरिए यह प्रतिष्ठित जीत हासिल की थी।

नगर निगम ने नंदग्राम में पहली ऑर्गेनिक पेंट उत्पादन इकाई सफलतापूर्वक शुरू कर दी है, जहां महिला स्वयं सहायता समूहों को उत्पादन और उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भविष्य की योजना इस मॉडल का पूरे शहर में विस्तार कर अधिक से अधिक महिला समूहों को जोड़ने की है। निगम का ध्यान अब गौ-वंश अपशिष्ट (गोबर) से बने इस पर्यावरण-हितकारी पेंट की बाजार में पहुंच बढ़ाना है, ताकि सरकारी संस्थानों के साथ-साथ आम नागरिक भी इसे अपना सकें। यह प्रयास गाजियाबाद को सतत विकास का एक वैश्विक मॉडल बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। साभार- पीआईबी

You Might Also Like

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा
वैज्ञानिकों ने कैंचीवाला में किसानों को बताया, कैसे स्वस्थ रहेगी खेत की मिट्टी 
NMCG-WII Paryavaran Champion Award 2026: साइंस और सोसाइटी के समन्वय से ही मजबूत होगा इको सिस्टम
राष्ट्रहित और लोककल्याण ही पत्रकारिता का मूल आधार: शिव प्रकाश
देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
TAGGED:Circular Economy Jobs IndiaEco Friendly Paint InnovationGhaziabad Cow Dung SolutionOrganic Paint Production EmploymentSelf Help Group Livelihood UPWaste to Wealth SBM-UWomen Employment Ghaziabad
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Previous Article देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
Next Article मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
उत्तराखंड

मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक

Gaurav Mishra
Gaurav Mishra
June 19, 2026
Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट
देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
देहरादून में खेत बचाओ अभियान, फसलों और सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर
देहरादून का ‘बीहड़’ जैसा इलाका: व्यवस्था की बेरुखी पर ग्राउंड रिपोर्ट
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, देहरादून जिला प्रशासन की पहल
वैज्ञानिकों ने कैंचीवाला में किसानों को बताया, कैसे स्वस्थ रहेगी खेत की मिट्टी 
देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा
भारतीय मत्स्य क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन का असर: श्री विजय पुरम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो

About US

Providing the latest updates from the hills to the plains, Doon Mail delivers trusted, real-time news for all Uttarakhand.

Quick Links

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • वीडियो
Doon MailDoon Mail
Follow US
© Doon Mail. All Rights Reserved | Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?