By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Doon MailDoon MailDoon Mail
Notification Show More
Font ResizerAa
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Reading: डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
Share
Font ResizerAa
Doon MailDoon Mail
Search
  • फीचर्ड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
Doon Mail > Blog > उत्तराखंड > डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
उत्तराखंडस्वास्थ्य

डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन

Gaurav Mishra
Last updated: June 15, 2026 4:43 pm
Gaurav Mishra
Published: June 15, 2026
Share
SHARE

अध्यक्ष डा. महेश कुड़ियाल व सेक्रेटरी डा. अंकित पाराशर की पत्रकार वार्ता

देहरादून, 15 जून, 2026ः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन देहरादून इकाई चिकित्सकों, मरीजों के कल्याण के लिए बहुस्तरीय कार्यक्रम चलाएगी। जन स्वास्थ्य, मेडिकल एजुकेशन और आम आदमी को बेहतर चिकित्सा प्रदान करने के लिए सकारात्मक अभियान चलाया जाएगा।

हरिद्वार मार्ग स्थित होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आईएमए के प्रेसीडेंट डा. महेश कुड़ियाल, सेक्रेटरी डा. अंकित पाराशर, कोषाध्यक्ष डा. राहुल अवस्थी और डा.प्रवीण जिंदल ने कहा कि आईएमए की नई इकाई सकारात्मक अभियान चला रही है। चिकित्सकों की बेहतरी के लिए काम किया जाता रहेगा। प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व चिकित्सा प्रदान करने के लिए छोटे बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। मरीजों व आम जन को जागरूक करने के लिए भी प्रोग्राम होते रहेंगे। सभी को बेहतरीन स्वास्थ्य व चिकित्सा सेवाएं कैसे मिलें इस दिशा में सरकार को सहयोग देंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए लोगों को स्कीमों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

डा. महेश कुड़ियाल ने कहा कि चिकित्सकों के बारे में गलत नैरेटिव चलाया जा रहा है। इससे समाज में चिकित्सकों के बारे में गलत धारणा बन रही है। सुनियोजित साजिश के तहत यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि सभी व चिकित्सक मरीजों के दुश्मन व लुटेरे हैं। यह तथ्यों से परे है। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। एसोसिएशन भी नियम कानून का उल्लंघन करने वाले चिकित्सकों के खिलाफ है। हम चाहते हैं कि इस तरह के चिकित्सकों को चिन्हित करके उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। लेकिन समूचे चिकित्सक समुदाय पर लांछन लगाना न्याय विरुद्ध है।

सेक्रेटरी डा. अंकित पाराशर ने बताया कि क्लिनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट में लचीलापन जरूरी है। अगर इसको ज्यों का त्यों लागू कर दिया गया तो अधिकतर नर्सिंग होम व क्लिनिक बंद हो जाएंगे। इससे योग्य चिकित्सक सेवाएं प्रदान करने में असमर्थ रहेंगे। अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की दरकार है। इसमें समाधान पर फोकस होना चाहिए। कोषाध्यक्ष डा. राहुल अवस्थी ने कहा कि क्लिनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट की तमाम बातें अव्यवहारिक हैं। आम चिकित्सक इतनी पूंजी नहीं ला सकता है। पहाड़ी इलाकों के लिए तो ये और भी अव्यवहारिक है। अभी तक चिकित्सकों के लिए तमाम सेमिनार आयोजित किए गए हैं। आम लोगों को भी जागरूक करने की योजना है। अभी तक तीन सेमिनार किए गए हैं। पौधारोपण अभियान भी चलाया गया है।

डा. महेश कुड़ियाल ने कहा कि हम मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और सचिव से मुलाकात कर इस विषय पर एक ज्ञापन सौंपेंगे। साथ ही, इस कानून को किस तरह से व्यवाहारिक बनाया जाए उसके बारे में ड्राफ्ट भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा, पहाड़ी जिलों में संसाधनों की कमी है। वहां पर चिकित्सकों पर बहुत अधिक दबाव है। इस कारण केस रेफर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक ही साल्ट पर अलग अलग कंपनियों की दवाओं की अलग अलग कीमतें हैं। यह हर लिहाज से गलत है। सरकार को क्वालिटी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। गरीब अमीर सभी मरीजों को बेहतरीन क्वालिटी की दवाओं की जरूरत होती है।

You Might Also Like

SIR: 8 जून से शुरू होगा डोर-टू-डोर अभियान, गणना प्रपत्र वितरण और संकलन
मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक
भीषण गर्मी में बरतें सावधानियां, किसी सहायता के लिए हेल्पलाइन 0135-2726066, 2626066 और व्हाट्सएप 7534826066 पर संपर्क कर सकते हैं
राष्ट्रहित और लोककल्याण ही पत्रकारिता का मूल आधार: शिव प्रकाश
NMCG-WII Paryavaran Champion Award 2026: साइंस और सोसाइटी के समन्वय से ही मजबूत होगा इको सिस्टम
TAGGED:Clinical Establishment Act UttarakhandDehradun NewsDoctors WelfareDr Ankit ParasharDr Mahesh KudiyalGeneric Drugs Quality ControlHealthcare Services DehradunIMA DehradunIndian Medical Association UttarakhandMedical Education Uttarakhand
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Email Copy Link Print
Previous Article देहरादून में खेत बचाओ अभियान, फसलों और सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर
Next Article देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
स्वास्थ्य

कृषि विज्ञान केंद्र, देहरादून की एडवायजरी: बरसात के मौसम में फलों और सब्जियों को सड़ने से कैसे बचाएं?

Gaurav Mishra
Gaurav Mishra
July 7, 2026
मिट्टी की बेहतर सेहत के लिए किसानों और जनप्रतिनिधियों के बीच पहुंचे वैज्ञानिक
Ghaziabad’s Cow Dung Paint Project: गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाकर रोजगार, 100 किलो गोबर से लगभग 30 से 40 लीटर तक प्राकृतिक पेंट
देहरादून में 19 जून को PMVBRY रोजगार योजना का भव्य कार्यक्रम, बांटे जाएंगे करोड़ों के इंसेंटिव
डाक्टरों और मरीजों के हितों के लिए काम करेगी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
देहरादून में खेत बचाओ अभियान, फसलों और सब्जियों में उर्वरक और कीटनाशकों के संतुलित इस्तेमाल पर जोर
देहरादून का ‘बीहड़’ जैसा इलाका: व्यवस्था की बेरुखी पर ग्राउंड रिपोर्ट
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार, देहरादून जिला प्रशासन की पहल
वैज्ञानिकों ने कैंचीवाला में किसानों को बताया, कैसे स्वस्थ रहेगी खेत की मिट्टी 
देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • पर्यटन
  • यूथ
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो

About US

Providing the latest updates from the hills to the plains, Doon Mail delivers trusted, real-time news for all Uttarakhand.

Quick Links

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Contact Us
  • Privacy Policy

Top Categories

  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • राजनीति
  • वीडियो
Doon MailDoon Mail
Follow US
© Doon Mail. All Rights Reserved | Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?